छीपाबड़ौद | कस्बे के यादव मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर समिति की ओर से कस्बे में सोमवार को तृतीय कांवड़यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कांवड़ यात्रा की शुरूआत काकोनी मंदिर से हुई। श्रद्धालुओं ने 101 कलशों में पवित्र जल भरा। इसके बाद कांवड़यात्रा रवाना हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु काकोनी से कस्बे के राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद 101 कलशों के पवित्र जल से महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।