डीडवाना में त्यागमूर्ति महर्षि दधीचि जन्मोत्सव समारोह शनिवार को मनाया जा रहा है। भादवा सुदी अष्टमी के मौके पर दधिमती माता मंदिर परिसर में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। दधिमती माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से कई कार्यक्रम हो रहे है। ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने बताया कि जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत शनिवार सुबह 5 बजे दधिमती माताजी मंदिर से प्रभात फेरी के साथ हुई। प्रभात फेरी के बाद मंदिर परिसर में खास पूजा और आरती की गई। इसमें समाज के लोगों ने भक्ति भाव से हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां दी समारोह के तहत दोपहर में वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मातृशक्ति की ओर से दधिमती माताजी का सामूहिक मंगलपाठ होगा। शाम 7 बजे से आनंद भवन में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। जन्मोत्सव समारोह को लेकर दाधीच समाज के लोगों में उत्साह है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह के जरिए महर्षि दधीचि के त्याग, तपस्या और समाज के प्रति उनके आदर्शों को याद किया जा गया है।