राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में पाकिस्तान के प्रतिनिधि के बात का भारत की ओर से दो-टूक जवाब दिया है। उन्होंने उपनिवेशवाद उन्मूलन के एजेंडे पर हो रही चर्चा में कहा- पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच का गलत फायदा उठा रहा है। जम्मू-कश्मीर के मामले में झूठे और भ्रामक तथ्यों का प्रचार कर रहा है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर बोलने से पहले अपने आप को देखना चाहिए। भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तथ्यों और दृढ़ता के साथ अपना पक्ष रखता रहेगा और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है और हमेशा रहेगा। भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा है। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया। कहा कि वहां के लोगों के अधिकार, स्वतंत्रता और सम्मान का हनन तुंरत बंद होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों की हत्याओं और दमन की घटनाओं पर भी चिंता जताई।