टोंक जिले में आर्थिक तंगी से परशान पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोपहर में करीब पौने एक बजे 13 साल की बेटी स्कूल से घर पहुंची तो कमरे का गेट बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो बेटी ने पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ को बताया। ताऊ ने कमरे के झरोखे से देखा तो पति फंदे से लटका हुआ था और पत्नी का शव नीचे पड़ा हुआ था। गेट तोड़कर परिजन कमरे में घुसे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर डीएसपी आशीष प्रजापत और मालपुरा थाना प्रभारी चेनाराम जाट पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में महिला के गले पर भी खरोंच के निशान मिले हैं। मामला मालपुरा शहर के पाटौदी मोहल्ले का शनिवार दोपहर का है। मोहल्ले के लोगों ने बताया-मृतक लक्ष्मीनारायण (32) पुत्र हीरालाल और उसकी पत्नी मधु (30) पिछले कुछ दिनों से आपस में झगड़ रहे थे। तीन दिन से हो रहा था पति-पत्नी में विवाद डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया- लक्ष्मीनारायण बर्तन की दुकान पर काम करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो बड़े भाई सब्जी का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। शनिवार को बच्चे स्कूल गए थे। लक्ष्मीनारायण दुकान पर नहीं गया। वह और उसकी पत्नी घर पर ही थे। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, संभवत: इसी कारण पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। उनके झगड़ने की आवाज भी सुनाई दे रही थी। परिवार के 5 सदस्य मकान के एक कमरे में रहते थे। ये खबर भी पढ़िए… उधार दिए 30-लाख नहीं मिले तो युवक ने खुदकुशी की:सुसाइड नोट में तीन परिचितों का नाम लिखा, कहा- इन्होंने बर्बाद कर दिया जयपुर में ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने खुदकुशी कर ली। उसने 30 लाख रुपए परिचितों को उधार दे रखे थे। पैसे नहीं लौटने के कारण वह परेशान था। सुसाइड नोट में भी युवक ने तीन परिचितों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पूरी खबर पढ़िए