झुंझुनूं में लोक परिवहन की बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। स्कूटी करीब 20 मीटर तक घसीटती हुई गई, वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा मलसीसर क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर शिव फिलिंग स्टेशन के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बास हरिपुरा निवासी आशीष कुमार (22) स्कूटी से जा रहा था। इस दौरान शिव फिलिंग स्टेशन के पास हादसा हो गया। बस ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को टक्कर मार दी। बस तेज स्पीड में थी। युवक की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी करीब 20 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। टक्कर से स्कूटी चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।