गोपीराम गोयनका राउमावि में मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व व विकास योजना के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप प्राचार्य हरिप्रसाद सैनी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता कक्षा नौ से 12 हिंदी में मनु सैन व अंग्रेजी में प्रियांशी सोनी, कक्षा पांच से आठ हिंदी में आकांक्षी तथा अंग्रेजी में लक्ष्मी प्रथम रही। वाद-विवाद कक्षा नौ से 12 अंग्रेजी में कोमल स्वामी, कक्षा पांच से आठ हिंदी में लक्ष्मी और अंग्रेजी में नेहा रैगर प्रथम रही। देशभक्ति गायन कक्षा नौ से 12 में मयंक पारीक तथा लोक नृत्य में राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल चूरू प्रथम रही। रोल प्ले प्रतियोगिता में सर्वहितकारी पुत्री पाठशाला उमावि की टीम प्रथम रही। मुख्य अतिथि समसा के सूर्यप्रकाश शर्मा थे।अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया ने की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का बीजारोपण करते हैं। कार्यक्रम प्रभारी रामजीलाल गिल व सह-प्रभारी दीपिका दाधीच का सहयोग रहा। निर्णायक व्याख्याता प्रेम प्रकाश, एमजीजीएस भालेरी प्रधानाचार्य अग्नि कुमार, व्याख्याता हरिओमदत्त शर्मा, राजेंद्र कुमार चौबे, प्रभुदयाल सैनी, महेंद्र जांगिड़, सुमन कुमारी, दीपुसिंह व संतोष पिंकेश थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन सुशील व सोनू ने किया।