पीएम श्री शहीद उदयसिंह सोढ़ा राउमावि धायसर में शनिवार को अमर शहीद उदयसिंह सोढ़ा का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वीर उदयसिंह सोढ़ा के जीवन, संघर्ष और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहीदों का राष्ट्रप्रेम युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां व विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सवाईराम, नरेश, मूलाराम, पदमाराम, मांगीलाल, मांगीलाल बिश्नोई, राजूराम, साजन खान, स्वेब खान, नैनाराम बारूपाल और वेदपाल उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने अमर शहीद के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।