वार्ड 41 से 80 तक के चुनावी समीकरणों में भाजपा कई सीटों पर सामाजिक समीकरण, कोर वोट बैंक, लाभार्थी वर्ग, संगठन और बूथ प्रबंधन के सहारे बढ़त बनाए हुए दिखाई दे रही है। आदिवासी, ओबीसी, वैश्य, मेनारिया, पालीवाल और क्षत्रिय जैसे सामाजिक समूहों की लामबंदी कई वार्डों में चुनाव की दिशा प्रभावित कर रही है। वहीं कांग्रेस ने स्थानीय समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों, एंटी-इंकंबेंसी, पारंपरिक कैडर और व्यक्तिगत जनाधार के जरिए भाजपा की बढ़त को चुनौती दी है। कुछ वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी मजबूत जमीन और पारिवारिक प्रभाव के कारण मुकाबले को बराबरी तक खींचते नजर आ रहे हैं। वार्ड 43, 54, 58, 60, 62, 66 और 71 जैसे क्षेत्रों में निर्दलीयों की सक्रियता ने चुनावी गणित और पेचीदा कर दिया है। खासकर बागी और व्यक्तिगत प्रभाव वाले प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों के वोटों में सेंध लगा रहे हैं। वार्ड 68 और 73 में कांग्रेस की बढ़त, जबकि 76 में कांग्रेस प्रत्याशी की मजबूत चुनौती मुकाबले को उलटने की संभावना दिखाती है। अंतिम दौर की सामाजिक गोलबंदी, बूथ प्रबंधन, व्यक्तिगत संपर्क और वोटों के बंटवारे पर इन 40 वार्डों के नतीजे काफी हद तक निर्भर रहेंगे। 40 वार्ड, कई समीकरण: कहीं भाजपा पर स्थानीय मुद्दे हावी, तो कहीं बागियों के चक्रव्यूह में कांग्रेस वार्ड 41-45 : सामाजिक समीकरणों के बीच भाजपा आगे, कांग्रेस तलाश रही जमीन वार्ड 46-50 : लामबंदी से भाजपा मजबूत, कांग्रेस नए मतों-बूथ रणनीति पर आश्वस्त वार्ड 51-55 : कोर वोट बैंक के सहारे भाजपा बढ़त में, कांग्रेस स्थानीय मुद्दों से घेरने में जुटी वार्ड 56-60 : भाजपा को वैचारिक वोटों का सहारा, कांग्रेस-निर्दलीय चुनौती बने वार्ड 61-65 : भाजपा व कांग्रेस में टक्कर, कई सीटों पर समीकरण बदलने का खेल वार्ड 66-70 : भाजपा का दबदबा, जनाधार और जमीनी सक्रियता से कांग्रेस की चुनौती वार्ड 71-75 : समीकरण भाजपा के पक्ष में, बागी और स्थानीय मुद्दों से बड़ी चुनौती वार्ड 76-80 : पांच वार्डों में कड़ा मुकाबला, कांग्रेस-निर्दलीय भाजपा को रोकने में जुटे इधर, वोटिंग से पहले ऑपरेशन लोटस कांग्रेस को झटका, 200 महिला कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुईं नगर निगम चुनाव में मतदान से महज 3 दिन पहले कांग्रेस को वार्ड-53 में बड़ा झटका लगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं आरती ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी यशवंत आंचलिया को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने 200 महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की और वार्ड-53 से आंचलिया को जिताने की अपील की। मंगलवार को वार्ड के सूर्यनगर क्षेत्र में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्रीय बस्ती और सुखाड़िया नगर बस्ती के नागरिकों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन का यह ऐलान किया। आरती ने आंचलिया को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। साथ ही उदयपुर में भाजपा का सातवां बोर्ड बनाने के लिए समर्थन देने का आह्वान किया। बता दें कि यहां यहां यशवंत आंचलिया का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मनोज बोराड़िया से है। बोराड़िया एंटी-इंकंबेंसी का असर दिखाकर जीत की जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं।