मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट-पीजी काउंसलिंग का सूचना बुलेटिन और शेड्यूल जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटे की 50% सीटों के लिए होगी। पहले राउंड के लिए 21 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अभ्यर्थी 13 से 22 अक्टूबर तक चॉइस लॉक कर सकेंगे। सीट आवंटन 22 और 23 को होगा, जबकि परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रिपोर्टिंग और जॉइनिंग करनी होगी। इस बार एमसीसी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई अहम बदलाव किए हैं। राजस्थान में 3,857 पीजी की सीटें हैं। एक्सपर्ट व्यू: पसंद का कॉलेज चुनने में मिलेगी सुविधा नए विकल्प मिलने से अभ्यर्थियों को सुविधा रहेगी। वे अपनी पसंद के कॉलेज चुन पाएंगे। हालांकि, उनकी रैंक भी महत्वपूर्ण रहेगी। यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटे की 50% सीटों के लिए करवाई जा रही है। — डॉ. आकाश सोनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, फाइमा पहली बार फ्रीज और फ्लोट का विकल्प फ्लोट : राउंड-1 और राउंड-2 में अपग्रेडेशन के लिए फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनके लिए ऑनलाइन जॉइनिंग की सुविधा होगी। फ्रीज : आवंटित सीट से संतुष्ट और आगे की काउंसलिंग में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को फ्रीज विकल्प चुनना होगा। इसके बाद संबंधित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। पहले राउंड में फ्री एग्जिट, दूसरे में वर्चुअल वैकेंसी फ्री एग्जिट : पहले राउंड में सीट आवंटित होने के बाद भी प्रवेश नहीं लेने पर अभ्यर्थी बिना सिक्योरिटी राशि गंवाए काउंसलिंग से बाहर हो सकेंगे। वर्चुअल वैकेंसी : राउंड-1 में फ्लोट विकल्प चुनकर अपग्रेडेशन में जाने वाले अभ्यर्थियों की मौजूदा सीट राउंड-2 में वर्चुअल वैकेंसी के रूप में दिखाई जाएगी। नई सीट आवंटित होने पर ही पुरानी सीट किसी अन्य अभ्यर्थी को दी जाएगी। तीसरे राउंड में सख्त होंगे नियम