घर में बीमारी ठीक होने के बाद बची दवाएं अक्सर अलमारी में पड़ी रहती हैं या कचरे में फेंक दी जाती हैं। इनसे पर्यावरण, पशुओं और इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए युवाओं ने मेडसाइकिल (MedCycle) अभियान दिल्ली में शुरू किया है। इसके तहत घरों, स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल स्टोर से बची हुई और एक्सपायरी दवाएं इकट्ठा की जाती हैं। अभियान से जुड़े सुवीर गुप्ता ने बताया कि अब तक 173 किलो दवाएं और मेडिकल उपकरण जरूरतमंदों तक पहुंचा चुके हैं, जबकि 527 किलो दवाओं को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया है। घरों से इकट्ठा करते हैं बची हुई और एक्सपायरी दवाएं मेडसाइकिल अभियान शुरू करने का विचार घर की दवाओं की अलमारी में रखी एक्सपायरी दवाओं को देखकर आया। अभियान शुरू करने वाले को महसूस हुआ कि ज्यादातर घरों में बीमारी ठीक होने के बाद बची दवाएं रख दी जाती हैं या फेंक दी जाती हैं। इससे दवाओं का कचरा फैलता है, जो पर्यावरण, पशुओं और इंसानों के लिए नुकसानदायक है। इसी दौरान यह भी पता चला कि भारत में कई लोग जरूरी दवाएं तक नहीं खरीद पाते। एक तरफ दवाएं फेंकी जा रही थीं, वहीं दूसरी तरफ जरूरतमंदों को उनकी जरूरत थी। इसी अंतर को कम करने के लिए युवाओं की भागीदारी से मेडसाइकिल अभियान शुरू किया गया। एक्सपायरी दवाएं सरकारी मान्यता वाले केंद्र भेजते हैं 527 किलो दवाओं को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया अभियान के तहत अब तक 173 किलो दवाएं और मेडिकल उपकरण जरूरतमंदों को दिए जा चुके हैं। वहीं, 527 किलो दवाओं को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना नष्ट करने की व्यवस्था की गई है। इस काम में ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन, आर्य समाज और स्थानीय क्लीनिकों की मदद ली जा रही है। इनके साथ मिलकर लोगों को दवाओं को सही तरीके से फेंकने और संभालने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं और प्रोजेक्ट से भी लोगों को जोड़ रहे मेडसाइकिल के तहत दवाएं इकट्ठा करने और उन्हें सही तरीके से नष्ट करने के अलावा सामुदायिक प्रतियोगिताएं और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट भी चलाए जा रहे हैं। इनका मकसद लोगों को पर्यावरण बचाने के कामों से जोड़ना है। अभियान शुरू करने वाले के मुताबिक, भारत में हर दिन सैकड़ों टन जैव चिकित्सा कचरा पैदा होता है। इसका बड़ा हिस्सा सही तरीके से नष्ट नहीं किया जाता। कोरोना महामारी के बाद यह समस्या और गंभीर हो गई। उनका मानना है कि पर्यावरण से जुड़ी बड़ी समस्याएं अक्सर हमारी छोटी-छोटी गलत आदतों से शुरू होती हैं। इनके समाधान के लिए हमेशा किसी बड़े आविष्कार की जरूरत नहीं होती। समस्या को समझकर पहल करना और छोटे-छोटे कदम उठाना भी बड़ा बदलाव ला सकता है। मेडसाइकिल के जरिए अतिरिक्त दवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और लोगों व पर्यावरण, दोनों की सेहत बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।
घरों में बची दवाइयों से शुरू किया 'मेडसाइकिल' अभियान:जरूरतमंदों तक पहुंचाईं 173 किलो दवाइयां; 527 किलो को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया
घर में बीमारी ठीक होने के बाद बची दवाएं अक्सर अलमारी में पड़ी रहती हैं या कचरे में फेंक दी जाती हैं। इनसे पर्यावरण, पशुओं और इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए युवाओं ने मेडसाइकिल (MedCycle) अ...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...