निकटवर्ती सोडावास स्थित अलख धाम मंदिर में रविवार को ढालोप धूनी के अध्यक्ष मुन्नालाल मेंशन की अध्यक्षता में मेघवाल समाज के ब्रह्मलीन रामा महाराज (घुघरिया महाराज) का भंडारा एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर समाज की बैठक हुई। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दहिया ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि पूज्य ब्रह्मलीन संत रामा महाराज (घूघरिया वाले महाराज) नाम से प्रसिद्ध थे। वे बाबा रामदेवरा परिक्रमा भवन रामदेवरा में ही सेवा करते हुए गत वर्ष ब्रह्मलीन हो गए थे। परिक्रमा भवन रामदेवरा में मेघवाल समाज द्वारा 19 नवंबर की सायं भजन संध्या व 20 नवंबर को भंडारा एवं मूर्ति स्थापना का अनुष्ठान रामदेवरा में किया जाएगा। आयोजन हेतु भंडारा कमेटी बनाई है। साथ ही सोमेसर छात्रावास सभा भवन के विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा। हंसाराम जोधा बुधवाड़ा, दरगाराम गोदा,धन्नाराम परिहार, कुकाराम पंवार, मोडाराम आगलेसा, हेमाराम राठौड़, दुर्गाराम हिंगोला सहित समाज के पंच-पटेल, बुद्धिजीवी एवं युवा मौजूद रहे।