रानी उपखंड क्षेत्र की चांचोड़ी पंचायत में क्षत्रिय सीरवी समाज चारभुजा पंथ की सामूहिक बैठक 11 अक्टूबर को होगी। सलाहकार मंडल सदस्य नेनाराम ने बताया कि बैठक रानी खरोकड़ा रोड स्थित बैरा भूता वा पर करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में समाज स्तर की आगामी योजना पर निर्णय होगा। नेनाराम ने कहा कि होंबढ़ परिवार के सभी 32 घरों के सदस्यों की मौजूदगी जरूरी होगी। देश-प्रदेश में व्यवसाय कर रहे परिवार के सदस्य ऑनलाइन वीडियो कॉल से जुड़ेंगे। वे अपने-अपने पक्ष रखेंगे। सभी की मौजूदगी में आगे की रूपरेखा की सामूहिक घोषणा उसी दौरान की जाएगी। समाज स्तर की बैठक को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।