निगम चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन व संस्थाओं द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। मालवीय नगर के नवल डागा ने मतदान जागरूकता के लिए अनोखा अभियान चलाया है। उन्होंने साहित्य से जोड़ते हुए 100 दोहे तैयार किए हैं, जिसमें वोटर का महत्व बताया गया है। हर दोहा 4 पंक्तियों का है। यानी 400 पंक्तियों में वोटर का महत्व बताया है। उन्होंने एक साड़ी भी तैयार कराई है जिस पर यह दोहे लिखे हैं। दोहों में मतदान करने, अपने मत की कीमत समझने, लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी निभाने और योग्य प्रतिनिधि चुनने जैसे संदेशों को अलग-अलग अंदाज में रखा गया है। किसी भी लाइन में नीचे की मात्रा नहीं नेताओं को सीख देते दोहे 1. वोटर देते आपको, वोटों की सौगात। मन ना हो तब भी करें, हर वोटर से बात।। 2. वोटर का जो कर रहे, जी भर कर सम्मान। वे नेता जी ही सदा, पाते जग में मान।। मतदाता से जुड़े दोहे लिखी साड़ी भी तैयार की; डागा ने एक ऐसी साड़ी भी तैयार कराई है जिस पर मतदान व मतदाता को लेकर दोहे लिखे हैं। इन दोहों से सजी इस साड़ी पर जयपुर के ऐतिहासिक स्थल हवामहल, जलमहल, जंतर-मंतर की फोटो भी है। साड़ी को इस तरह से तैयार किया गया है कि पहनने के बाद भी दोहे आसानी से पढ़े जा सकते हैं।