चौथ का बरवाड़ा | महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बुधवार से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया हैं। इसके तहत कस्बे की आंगनड़ी केंद्र एवं अन्य स्थानों पर पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रजनीश ने बताया कि इस दौरान विभिन्न रंगोली के माध्यम से महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में बताया गया तथा विभिन्न जानकारियां दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को संतुलित आहार दिए जाने की बात कही गई।