भास्कर न्यूज | कल्याणपुर आगामी निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय कल्याणपुर में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न संदेश एवं आकृतियां उकेरी। रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र में उनकी भूमिका समझाने के साथ ही अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने आमजन से अपील की कि आगामी स्थानीय स्वशासन चुनाव में बिना किसी प्रलोभन या दबाव के अपने विवेक से मतदान करें। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब, राजकीय महाविद्यालय कल्याणपुर के प्रभारी ओमसिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण होता है। युवाओं की भूमिका केवल स्वयं मतदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों एवं समाज में जागरूक किया।