राजसमंद | कोटा प्रवास के दौरान राजस्थान के शिक्षा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर जिले की शैक्षिक स्थिति पर चर्चा की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजसमन्द के जिला संगठन मंत्री सतीश आचार्य और घुमंतू काम के राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसेडर प्रभु लाल घुमंतू ने यह भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में लंबे समय से खाली चल रहे शिक्षा अधिकारियों, डाइट और समग्र शिक्षा में आरपी के पदों पर नियुक्ति देने की मांग की। इसके अलावा मॉडल स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के रिक्त पदों के परिणाम घोषित करने, कुंभलगढ़ और खमनोर ब्लॉक को टीएसपी घोषित करने, शिक्षक भवन के लिए जमीन देने, शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य करने, जिले से बाहर नियुक्त प्राध्यापकों को जिले में लगाने और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने पर चर्चा हुई। इस दौरान रोशन लाल कुमावत और लक्ष्मण घुमंतू भी मौजूद रहे।