अल्पसंख्यक संघ की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन और वार्षिक कार्यक्रम मदरसा दारुल उलूम फैजाने गरीब नवाज, हैदर नगर में साल वाले बाबा की दरगाह के पास हुआ। बड़ी संख्या में शिक्षक और अन्य राजकीय कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि सहायक कोषाधिकारी मोहम्मद फारूक रहे। उन्होंने कहा कि राजकीय आदेशों का पालन करते हुए कर्तव्य निर्वहन में सतर्क रहकर सेवा कार्य करना और शिक्षा में नवाचार लाना जरूरी है। सेवानिवृत प्रिंसिपल सरदार खां ने शिक्षकों की समस्याओं और संभावित समाधान पर चर्चा की। प्रिंसिपल दिलदार अली वेलिम ने शिक्षकों को एकजुट होकर शिक्षा के महत्व और कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रिय रहने का संदेश दिया। सहायक प्रोफेसर डॉ आरिफ मोयल ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से नई पीढ़ी को बचाने और शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इमरान खान जोया, आमीन गौरी, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद उमर शेख, अमजद अली अल्फ़ाज़, रमजान खान जी चेंडा, मकबूल अहमद, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद जुबैर, खालिद कादरी, मोहम्मद रफीक अंसारी, मोहम्मद रमजान छीपा, सुल्तान खान आदि का सहयोग रहा।