RSS चीफ मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इसका आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) कर रहा है। यह कार्यक्रम राखी के मौके पर हो रहा है। इसमें 5,000 से ज्यादा भारतीय मूल के अमेरिकी, भारत के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। पारंपरिक भारतीय लोक कला की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इससे पहले न्यूयॉर्क के फेमस टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर RSS चीफ की तस्वीरें दिखाई गईं। भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। RSS के 100 साल पूरे होने के मौके पर वे अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरे पर हैं। कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…