जयपुर में दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अलग-अलग थीम और अनोखे अंदाज में गरबा करने पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया के जरिए आयोजन में चार चांद लगाए। लालसोट की सोनी सनवाटा गरबा महोत्सव में मीणावाटी पोशाक में 21 किलो वजनी 11 मटके सिर पर रखकर पहुंचीं। वहीं 10 सिरों के साथ रावण का रूप धरकर एक युवक पहुंचा। मानसरोवर स्थित वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में आयोजित महोत्सव में गरबा के लिए दो बड़े सर्किल बनाए गए हैं। इनमें 210 फीट का अभिव्यक्ति सर्किल और 110 फीट का जनरल सर्किल शामिल है। दोनों सर्किल में एक साथ सैकड़ों प्रतिभागी गरबा और डांडिया कर सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बेस्ट डांसर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में अलग-अलग थीम पर पहुंचे ग्रुप और उनके अनूठे अंदाज आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अब देखें गरबा के PHOTOS