70वीं स्कूल गेम्स स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक सादुलशहर श्रीगंगानगर में किया गया। प्रतियोगिता में झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मोहित सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्ष बालक वर्ग के 82 किलोग्राम भार वर्ग में इंडिविजुअल कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। कराटे कोच अनीता मालव ने बताया कि मोहित सिंह ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मोहित सिंह वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकादमी, आनंद विहार झालावाड़ में नियमित कराटे अभ्यास करते हैं।