गुजरात के मोरबी-राजकोट हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क पर अचानक पलट गई। कार ने 7 बार सड़क पर पलटी मारी। इस दौरान कार चालक और बगल की सीट पर बैठा युवक हवा में करीब 20 फीट ऊंचे उछलकर जमीन पर गिरे।जमीन पर गिरते ही दोनों की मौत हो गई। वहीं, पिछली सीट पर बैठा एक युवक मामुली रूप से घायल हो गया। कार पलटते हुए सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसे की 4 तस्वीरें... काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे तीनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राजकोट निवासी अमन गणेशभाई बाबरिया (25 साल) और प्रभात कालूभाई (28 साल) लामका के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल 35 साल के जीवण सवाभाई डाभी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। तीनों युवक मंडप डेकोरेशन का काम करते थे। इसी काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे। इसी दौरान टंकारा के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रांसफॉर्मर से टकराने रुकी कार सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार फुल स्पीड से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाती है। 6-7 बार पलटी खाने के बाद कार सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर से टकरा जाती है। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। -------------- ये खबर भी पढ़ें... बेकाबू कार 5 बार पलटी, 4 दोस्तों की मौत:एक IIM में मैनेजर, बाकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे बलिया में कार सवार 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात कार 100 की रफ्तार में पेड़ से टकरा गई, फिर 5 बार पलटते हुए 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी। सभी कार में ही फंस गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को निकाला। पूरी खबर पढ़ें…
7 बार पलटी कार, 20-फीट ऊपर उछलकर गिरे युवक:दोनों की मौके पर ही मौत, एक घायल; गुजरात के मोरबी की घटना
गुजरात के मोरबी-राजकोट हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क पर अचानक पलट गई। कार ने 7 बार सड़क पर पलटी मारी। इस दौरान कार चालक और बगल की सीट पर बैठा युवक हवा में करीब 20 फीट ऊंचे उछलक...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...