ग्राम बीजवा स्थित शिवयोग आरोग्य रक्षा केंद्र में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। फादर ऑफ इंडियन हीलिंग के रूप में स्मरण किए जाने वाले डॉ. अवधूत शिवानंदजी की तपोभूमि में आयोजित इस शिविर में 400 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिवयोग फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में विभिन्न शहरों से पहुंचे 8 शिवयोगी चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों के साथ 15 हेल्थ असिस्टेंट्स और 20 सेवा साधकों सहित शिवयोग कम्युनिटी के कुल 43 सदस्यों ने सेवा कार्य में योगदान दिया। शिविर में नेत्र रोगों की जांच, सर्जरी के लिए परामर्श, बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह, दंत चिकित्सा तथा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।