सिद्धि श्री गढ़ गणपति सेवा समिति एवं गढ़ कालिका ग्रुप झालावाड़ की ओर से मां गढ़ कालिका की स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा इस वर्ष तीसरे वर्ष मां गढ़ कालिका की स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे मां गढ़ कालिका की भव्य शोभायात्रा एवं आगमन झिरी के महादेव से गढ़ परिसर मंदिर तक होगा। इसके बाद 11 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मां गढ़ कालिका की मूर्ति स्थापना की जाएगी। समिति के अनुसार मां गढ़ कालिका की प्रतिदिन रात्रि 8 बजे आरती होगी। वहीं 18 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 20 अक्टूबर, को दोपहर 3 बजे भव्य विसर्जन जुलूस के साथ होगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर मां गढ़ कालिका का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।