देश में कहीं सर्दी है, तो कहीं बारिश-बादलों ने ठंड को रोक रखा है। राजस्थान के माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान 3°C और सीकर, उदयपुर समेत 4 शहरों में 10°C से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति के ताबो में रसबसे कम -4.6°C तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश और बिहार घने कोहरे की चपेट में हैं। यूपी में रविवार को प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ समेत 24 जिलों में कोहरा रहा। बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में सोमवार सुबह विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही। राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, मैप से समझें चक्रवात के असर से दिन में तापमान गिरा, रात में बढ़ा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान के असर से दिन का तापमान गिर रहा है, जबकि रात में बढ़ोतरी हो रही है। भोपाल में रविवार रात का पारा 4.1°C बढ़कर 14.6°C रहा। छत्तीसगढ़ के रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.2°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.3°C ज्यादा है। अब 5 तस्वीरों में देखें देशभर का मौसम… सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, दिल्ली-NCR में हवा खराब दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी पहले से कुछ सुधार हुआ है, लेकिन यहां की हवा खराब कैटेगरी में बनी हुई है। दिल्ली में 23 नवंबर 2026 को औसत AQI 246 दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में इसके 300 के पार पहुंचने की रिपोर्ट है। मैप में देखें प्रदूषण का हाल… अलग-अलग रंगों का मतलब: ये हवा में CO (कार्बन मोनोऑक्साइड) गैस की मात्रा दिखाते हैं। यह एक जहरीली गैस है, जो पेट्रोल-डीजल और लकड़ी जैसे ईंधन जलने से निकलती है। नीला रंग इसकी कम, हरा उससे ज्यादा और पीला, नारंगी और लाल रंग बढ़ती मात्रा बताते हैं। राज्यों में मौसम का हाल… 1. राजस्थान: माउंट आबू में पारा 3°C; सीकर-फतेहपुर में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे राजस्थान में सर्दी का असर तेज होने लगा है। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। रात में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। सुबह और शाम गलन वाली सर्दी पड़ रही है। शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर और नागौर में भी पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: आधे राज्य में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश; 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ एक्टिव होने से रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: घना कोहरा, पटना-दरभंगा की हवा खराब; 24 घंटे में 4 डिग्री तक गिरा पारा बिहार में साइक्लोन अकवान के असर से मौसम बदल गया है। समस्तीपुर और बेगूसराय में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में घने कोहरे का अनुमान जताया है। वहीं, पटना और दरभंगा की हवा में प्रदूषण बढ़ा है। बादलों के कारण धूप नहीं निकलने से 24 घंटे में दिन का तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… 4. हरियाणा: रात के तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी; नारनौल सबसे ठंडा, 9 डिग्री पहुंचा पारा हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में रात का पारा 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़: बादलों ने रोकी रात की ठंड, सुबह धुंध, जगदलपुर सबसे ठंडा; दो दिन बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान छत्तीसगढ़ में साइक्लोन अकवान गुजर चुका है, लेकिन बादलों के कारण रात की ठंड थमी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने और उत्तर-पूर्वी हवाओं के असर से रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। सोमवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें… 6. उत्तराखंड: एक हफ्ते मौसम शुष्क, सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप; रुड़की का AQI 270 उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते सुबह और शाम ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में तेज धूप निकलेगी। पहाड़ी इलाकों और देहरादून में हल्के बादल और धुंध छा सकती है। इस बीच रुड़की में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। यहां AQI 270 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. पंजाब-चंडीगढ़: अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरेगा रात का पारा, ठंड बढ़ेगी; फरीदकोट में 8 डिग्री पारा पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। फरीदकोट में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री और गिरेगा। 28 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: 20 जिलों में घना कोहरा, हरदोई में पारा 11°C; पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह मऊ, देवरिया, संभल, बिजनौर, मिर्जापुर और चंदौली समेत 20 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटे में हरदोई और मुजफ्फरनगर सबसे ठंडे जिले रहे। यहां पारा 11°C तक पहुंच गया। खराब मौसम के चलते पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें… कहां कितना रहेगा न्यूनतम तापमान… देखें लिस्ट
राजस्थान के माउंट आबू में पारा 3°C, हिमाचल में -4.6°C:यूपी-बिहार में घना कोहरा; MP-छत्तीसगढ़ में बादलों ने ठंड रोकी
देश में कहीं सर्दी है, तो कहीं बारिश-बादलों ने ठंड को रोक रखा है। राजस्थान के माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान 3°C और सीकर, उदयपुर समेत 4 शहरों में 10°C से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति के ताबो में रसबस...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...