मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल गार्डन में एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों वहां फोटो खींच रहे थे, तभी आठ नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया। महिला दोस्त के साथ भी हाथापाई की गई। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच धाराओं के तहत 8 नाबालिग लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। गार्डन में फोटो खींचते समय विवाद हुआ शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपनी महिला दोस्त से मिलने घाटकोपर गया था। घटना के समय दोनों एक गार्डन में फोटो खींच रहे थे। इस दौरान युवकों का एक समूह उसकी दोस्त को बार-बार परेशान कर रहा था। आरोप है कि लड़कों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। स्टील की बोतल से युवक के सिर पर हमला शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। वीडियो में आरोपी लड़के युवक और महिला पर डंडे से भी हमला करते दिखे। इस दौरान एक युवक ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार किया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। इसके बाद वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। लड़की की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला मुंबई पुलिस के मुताबिक, लड़की की शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़-हंगामा:4 पर FIR; यूथ कांग्रेस बोली- BJP के कहने पर नेताओं के अकाउंट सस्पेंड किए हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की। यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहरों में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें…
मुंबई में कपल से मारपीट, युवक को लात-घूंसों से पीटा:महिला से भी हाथापाई; गार्डन में फोटो खींचते समय हमला किया, 8 नाबालिगों पर FIR
मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल गार्डन में एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों वहां फोटो खींच रहे थे, तभी आठ नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया। महिला दोस्त के साथ भी...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...