नागौर जिले की मूण्डवा में पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। पंच-सरपंच के लिए 25-31 अक्टूबर को वोटिंग सरपंच पद के लिए मूण्डवा पंचायत समिति की 38 में से 37 पंचायतों में 25 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, निम्बड़ी चांदावता पंचायत में 31 अक्टूबर को मतदान होगा। इनकी वोटों की गिनती मतदान के बाद उसी रात की जाएगी और नतीजे भी आ जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। मूण्डवा पंचायत समिति क्षेत्र में 7 जिला परिषद सदस्य, 25 पंचायत समिति सदस्य और 38 सरपंच चुने जाएंगे।