सरगम म्यूजिकल ग्रुप टोंक की ओर से भारत की स्वर-कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन और प्रख्यात पार्श्वगायक महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर बृज विहार कॉलोनी में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। श्रोताओं को पुराने दौर के सुरीले संगीत की याद दिलाई। एक के बाद एक प्रस्तुतियों पर संगीतप्रेमियों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए दोनों महान कलाकारों की संगीत विरासत को याद किया। इस दौरान मनोज जैन, खेमशंकर, जितेंद्र टाटावत, अमित लोदी, पवन विजयवर्गीय, मुजफ्फर हुसैन, डॉ. मनीष लोदी, समीर सोनी, असलम सैफी, विनय सोनी, जावेद अली, कन्हैया प्रजापत, सोनू बैरवा, अरुण सिसोदिया, राजकुमार महावर, दिनेश बुंदेल, प्रहलाद मधुकर, राजू बैरवा, प्रेमशंकर शर्मा, लोकेश बारेठ और विनीत ताम्बी सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।