भरतपुर नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। नामांकन के पहले ही दिन नगर निगम के वार्ड नंबर 17 में मुकाबला दिलचस्प हो गया। यहां एक ही परिवार की सास और बहू आमने-सामने चुनाव मैदान में उतर गई हैं। पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सिंह और उनके बेटे कृष्ण पाल सिंह की पत्नी रुद्राणी सिंह ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन दाखिल किया है। दोनों के चुनाव मैदान में उतरने से वार्ड 17 की सियासत चर्चा में आ गई है। हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस की प्रत्याशी सूची अभी जारी नहीं हुई है, ऐसे में अगले दिनों में मुकाबले की तस्वीर और साफ होगी। ज्यादातर प्रत्याशी 29 और 31 अगस्त को भरेंगे नामांकन नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों ने काफी कम रुचि दिखाई। ज्यादातर प्रत्याशी 29 और 31 अगस्त को नामांकन जमा करने की तैयारी में हैं। दरअसल, अभी तक बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में कई दावेदारों को पार्टी से टिकट मिलने का इंतजार है। लिस्ट जारी होने के बाद ही बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है। वार्ड 17 में सास-बहू आमने-सामने नामांकन के दौरान वार्ड नंबर 17 में रोचक मुकाबला सामने आया। यहां पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उनके सामने पूर्व मेयर के बेटे कृष्ण पाल सिंह की पत्नी रुद्राणी सिंह ने भी नामांकन भरा है। ऐसे में अब सास विचित्रा सिंह और बहू रुद्राणी सिंह एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में होंगी। कल जारी हो सकती है बीजेपी-कांग्रेस की लिस्ट दूसरी तरफ प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। दावेदारों का अनुमान है कि दोनों पार्टियां शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं। पार्टी की लिस्ट सामने आने के बाद टिकट पाने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।