नागौर जिले के 5 निकायों के 175 वार्डों में बुधवार को मतदान हुआ। मूंडवा में सबसे ज्यादा 84.58% और बासनी में सबसे कम 66.91% मतदान हुआ। शुरुआती चरण में जायल में मतदान की रफ्तार सबसे तेज रही, जबकि अंतिम चरण में मूंडवा आगे रहा। खत्रीपुरा में फर्जी मतदान के आरोपों पर हंगामा और पथराव हुआ। पुलिस ने 2 लोगों को डिटेन किया। बासनी में भी फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए और हल्की पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। नागौर के बूथ नंबर 2 पर EVM खराब होने से करीब 50 मिनट मतदान रुका रहा। मशीन बदलने के बाद मतदान शुरू कराया गया। जिले में सुरक्षा के लिए 1600 पुलिस जवान तैनात किए गए थे और 71 क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी रखी गई। जिले के 5 नगर निकायों में मतदान प्रतिशत