नागौर की कृषि उपज मंडी में सोमवार को कृषि जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अलग-अलग जिंसों की गुणवत्ता और मांग के अनुसार भावों में अंतर रहा। मसाला फसलों में जीरा सबसे मजबूत स्थिति में रहा और अधिकतम 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं ईसबगोल का भाव 16 हजार और सौंफ का अधिकतम भाव 13,500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। दलहन में विराट चमकी मूंग 9 हजार, मूंग 8,500 और मोठ 7,200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा। आज के प्रमुख मंडी भाव भावों में उतार-चढ़ाव पर किसानों की नजर मंडी में इन दिनों कृषि जिंसों के भाव लगातार बदल रहे हैं। कहीं मसाला फसलों में मजबूती नजर आ रही है तो दलहन और तिलहन में भी गुणवत्ता के हिसाब से अलग-अलग भाव मिल रहे हैं। सोमवार को जीरा, ईसबगोल और सौंफ के ऊंचे भाव रहे, जबकि मूंग, ग्वार, चना और मोठ में भी अलग-अलग स्तर पर कारोबार हुआ। आने वाले दिनों में मंडी की आवक, फसल की गुणवत्ता और बाजार की मांग भावों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।