नागौर की विशिष्ट श्रेणी कृषि उपज मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव जारी किए गए। मंडी में नए मूंग का भाव 7,700 से 8,776 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसका औसत भाव 8,350 रुपए रहा। वहीं पुराने मूंग के भाव 6,000 से 7,600 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मंडी में जीरे का भाव 17,500 से 22,200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसका औसत भाव 20 हजार रुपए रहा। सौंफ के भाव 8,000 से 13,200 रुपए और इसबगोल के भाव 9,500 से 13,300 रुपए प्रति क्विंटल रहे। जिंसों के भाव ग्वार के भाव 6,000 से 6,490 रुपए, असालिया के 5,800 से 6,100 रुपए, दाणा मैथी के 5,800 से 6,500 रुपए और सिंधी सुआ के 6,000 से 7,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। तारामीरा 5,800 से 6,200 रुपए और ज्वार 3,500 से 4,600 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। चना के भाव 5,400 से 5,700 रुपए, मोठ के 6,000 से 7,000 रुपए, काला तिल के 10,000 से 11,200 रुपए और सफेद तिल के 10,500 से 11,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सरसों (रायड़ा) का औसत 40 प्रतिशत फैट के आधार पर भाव 7,900 रुपए रहा। 21 सितंबर को मंडी में नीलामी नहीं होगी मंडी समिति की सूचना के अनुसार 21 सितंबर सोमवार को वीर तेजा दशमी के अवसर पर कृषि मंडी परिसर में अवकाश रहेगा। इस दिन मंडी में नीलामी नहीं होगी। किसानों से अपील की गई है कि वे अवकाश के दौरान अपनी कृषि जिंस मंडी में लेकर नहीं आएं। मंडी में 22 सितंबर मंगलवार से नीलामी नियमित रूप से शुरू होगी।