नागौर नगर परिषद को नया सभापति मिल गया है। भाजपा की संतोष टांक ने 55 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और इसके बाद सभापति पद की शपथ ली। उनके सामने कांग्रेस के दीपक सैनी प्रत्याशी थे। 60 सदस्यीय परिषद में भाजपा के 21, कांग्रेस के 15, आरएलपी का 1 और निर्दलीय 23 पार्षद हैं। किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं था, इसलिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन को अहम माना जा रहा था। चुनाव के दौरान भाजपा की बाड़ेबंदी में शामिल पार्षद भी मतदान के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। 2 गाड़ियों से 4 निर्दलीय और कांग्रेस पार्षदों के पहुंचने की जानकारी सामने आई, जिन्हें भाजपा की बाड़ेबंदी से मतदान के लिए लाया जाना बताया जा रहा है। अब 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा।