मैगजीन के यहां गणपत सराफ की बगीची स्थित नर्वदेश्वर महादेव जी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य सच्चिदानंद शरण महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के पावन प्रसंगों की कथा विस्तार से सुनाई ।कथा के दौरान महाराज ने विदुर संवाद का प्रसंग सुनाया व भगवान कपिल के अवतार की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने माता अनुसुईया चरित्र, सती चरित्र, भक्त ध्रुव चरित्र, जड़भरत कथा और अजामिल चरित्र के प्रसंग श्रद्धालुओं को श्रवण कराए। आगे की कथा में आचार्य ने नरसिंह भगवान के अवतार की कथा भी विस्तारपूर्वक सुनाई। कथा प्रवचन के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति का वातावरण बना रहा। इस दौरान कथा में उपस्थित श्रद्धालु धार्मिक भजनों की धुनों पर भाव-विभोर होकर नाचते-गाते रहे।