अजमेर में कारोबारी के घर 3 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर 1.40 करोड़ की ज्वेलरी बरामद की है। आरोपी किशन सिंह जाट(32) पुत्र विजय राम भरतपुर जिले के गांव कलसाड़ा थाना बयाना का रहने वाला है। अभी अजमेर के माखुपुरा में रह रहा था। मामले में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। नसीराबाद पुलिस ने रविवार को एक किशन सिंह जाट (32) को अजमेर के माखुपुरा से गिरफ्तार किया। यह स्कॉर्पियो का ड्राइवर था। पुलिस ने आरोपी से स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है। पहले गिरफ्तार 6 आरोपियों में दो प्रॉपर्टी व्यवसायी है। एक प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि दो मजदूरी और एक आरोपी फ्रूट का ठेला लगाता है। इनमें से एक आरोपी ने ग्रेजुएशन तो एक ने ITI कर रखी है। दो आरोपी दसवीं तक पढे़ हैं। साथ ही एक ने 12वीं और एक आरोपी ने तीसरी क्लास तक ही पढ़ाई की है। सभी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपियों ने 9 अक्टूबर को नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी सुबह 11:30 बजे ट्रांसपोर्ट और मोटर पार्ट्स कारोबारी अनिल माहेश्वरी के इनकम टैक्स अफसर बनकर करीब 3 करोड़ रुपए की डकैती की थी। स्कॉर्पियो से भागे 6 आरोपियों को पुलिस ने तीन घंटे में अलग-अलग ठिकानों से पकड़ लिया था। 10 अक्टूबर को 3 आरोपियों को जेल भेजा, लेकिन शिनाख्तगी के बाद फिर से उन्हें रिमांड पर लिया है। अब सातों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 1.40 करोड़ के जेवरात बरामद, स्कॉर्पियो भी जब्त पुलिस ने आरोपियों से सोने के आभूषण और चांदी के सिक्के बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही घटना में उपयोग में ली गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है। जब्त किए गए सोने के आभूषण का कुल वजन 769.15 ग्राम और चांदी के सिक्कों का कुल वजन 1841.03 ग्राम है। शेष जेवरात बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पहले ये प्लान बनाया था आरोपियों ने पहले तय किया था कि कारोबारी के पास करोड़ों की संपत्ति है और इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर इनाम की राशि ले लेंगे, लेकिन बाद में इनका प्लान बदल गया और वारदात को अंजाम दिया। … ये खबरें भी पढ़िए… बिजनेसमैन के घर 3 करोड़ की डकैती:IT अफसर बनकर दोस्तों के साथ आया पूर्व कर्मचारी, 3 घंटे के अंदर 6 आरोपी गिरफ्तार अजमेर जिले में कारोबारी के घर IT अफसर बनकर घुसे बदमाश 13 मिनट में करीब 3 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन घंटे में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। वारदात में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी भी शामिल है। (पूरी खबर पढ़िए)