कोटा संभाग में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया हैं। अलर्ट के बाद भी कोटा मे शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारें में उतार चढ़ाव से गर्मी व उमस का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने आज कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। कोटा में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे दिन में हल्की धूप भी निकली। बीती रात शहर के कई हिस्सों में रिमझिम बरसात हुई। बुधवार क़ो अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर इधर ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) में तहत बने पहले नवनेरा बांध में 1,41,545 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। शाम 5 बजे बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी बढ़ाई है।जल संसाधन विभाग के JEN मनोज चौधरी ने बताया कि बांध की क्षमता 217 मीटर है। कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से परवन नदी, काली सिंघ छापी डेम ने पानी की आवक हो रही है। इसके चलते बांध के 15 गेट, 36 मीटर खोलकर 162,276 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कल से मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मानसून ट्रफ होने से राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। 28 अगस्त से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने, हल्की धूप रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 32% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 26 अगस्त तक औसत 603.6मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 412.7मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 27 अगस्त सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1299.82 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 27 अगस्त सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1142.81 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 27 अगस्त सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 973.2फ़ीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 27 अगस्त सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 853.10 फ़ीट भरा है।