सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, सफाई, पेयजल, जलभराव और बेसहारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' शेखपुरा मोहल्ला से वीरेंद्र खिचड़ी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने इसका संज्ञान लिया और संबंधित टीम की मदद से सफाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। सफाई होने के बाद क्षेत्र के लोगों को गंदगी से राहत मिली। इस समस्या के समाधान में तत्परता दिखाने पर एईएन अमित शर्मा आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने। नवलगढ़ बाईपास पर जलभराव की समस्या हुई हल नवलगढ़ बाईपास से सुभाष ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर आए दिन जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली और सड़क पर पानी जमा होने की परेशानी दूर हुई। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... कंवरपुरा रोड जाने वाले मार्ग पर नहीं है फेरो कवर पालवास रोड स्थित कलवारिया कुंज से मुकेश भिंडा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कंवरपुरा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर फेरो कवर नहीं लगा हुआ है। खुले हिस्से के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द फेरे कवर लगवाने की मांग की है। एक महीने से घरों में आ रहा गंदा पेयजल पालवास रोड स्थित कलवारिया कुंज से मुकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में पिछले करीब एक महीने से पीने का पानी गंदा आ रहा है। गंदा पानी आने के कारण लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से जांच करवाकर साफ पानी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की है। घर के बाहर जमा है कचरा, सफाई की जरूरत पिपराली रोड से महेंद्र कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के बाहर काफी मात्रा में कचरा जमा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां गंदगी बढ़ती जा रही है। कचरा जमा होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और बदबू भी फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सफाई करवाने की मांग की है। पिपराली रोड पर बड़ी संख्या में जमा हो रहे बेसहारा पशु पिपराली नगर से करमवीर ने पर समस्या पोस्ट कर बताया कि पिपराली रोड पर काफी संख्या में बेसहारा पशु इकट्ठे हो रहे हैं। सड़क पर पशुओं के घूमने और बैठे रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से बेसहारा पशुओं को सड़क से हटाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 2.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:शिवसिंहपुरा में रोड लाइट्स, बसंत विहार में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदला, दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 3.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 4. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 5.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 6.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 7. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 8.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 9.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 10.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर'