नीमराना थाना क्षेत्र के माजरीकलां गांव में बस स्टैंड के पास घर के बाहर खड़ा देव इंटरप्राइजेज कंपनी का ट्रेलर चोरी हो गया। अज्ञात चोर रात करीब 1 बजे ट्रेलर चुराकर ले गए, लेकिन करीब एक किलोमीटर दूर तकनीकी खराबी आने पर उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। यादव होटल के पास बंद हुआ ट्रेलर जानकारी के अनुसार, राकेश पुत्र रामप्रताप के घर के बाहर ट्रेलर खड़ा था। चोर उसे लेकर नीमराना सड़क मार्ग पर विजय सिंहपुरा गांव के पास स्थित यादव होटल तक पहुंच गए। वहां ट्रेलर में तकनीकी खराबी आ गई। चोरों ने उसे चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे ट्रेलर को वहीं छोड़कर भाग गए। सुबह जागने पर चला चोरी का पता सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर चालक और उसका परिवार जागा तो ट्रेलर गायब मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ट्रेलर विजय सिंहपुरा गेट के पास सड़क किनारे खड़ा मिला। घटना के बाद क्षेत्र में वाहन चोरी को लेकर चर्चा हो रही है।