देवनारायण मंदिर परिसर में नागर धाकड़ मालव समाज की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व सरपंच रघुनंदन मालव ने की। समाजजनों ने नवनियुक्त चेयरमैन कांता साहू एवं नवनिर्वाचित पार्षद साराह बोहरा और देवेंद्र गुर्जर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समाज के लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर बिरधीलाल मालव, देवलाल मालव, डॉ. सुनील मालव सहित समाज के नागरिक मौजूद रहे।