नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एनआईएलपी परीक्षा हुई। इसमें 190 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 72 पुरुष और 118 महिलाएं थीं। आयोजन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रेम डिडेल के निर्देशन में हुआ। परीक्षा केंद्र पर रमेश कुमार ने केंद्र अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। व्यवस्था और संचालन में कल्याण सिंह राजपुरोहित और प्रमिला व्यास ने सहयोग किया।