पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पीथपुर में शौचालय व्यवस्था खराब है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं बना है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत होती है। पंचायत कार्यालय आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्राम पंचायत के काजलिया गांव में बना शौचालय भी शोपीस बनकर रह गया है। निर्माण के बाद से इसे अब तक आमजन के लिए नहीं खोला गया है। ग्रामीणों के मुताबिक शौचालय में न शौच की व्यवस्था है और न ही पानी के लिए नल लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय परिसर में शराब की बोतलें भी दिखती हैं। आरोप है कि उपयोग में नहीं आने से यह जगह शराबियों का अड्डा बन गई। ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शौचालय को उपयोग लायक बनाने, पानी की व्यवस्था करने, पंचायत मुख्यालय पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है।