शहर के झालावाड़ नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ मंथ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि गुप्ता ने किया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में करीब 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य मनोज गोस्वामी ने छात्रों को दैनिक जीवन के तनाव को नजरअंदाज कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। साइकेट्रिक नर्सिंग विभागाध्यक्ष विपिन निगम ने अवसाद व भय मुक्त रहने के टिप्स दिए। उप प्राचार्य कृष्णकुमार नागर, सुनील सुमन, दीपक नागर, दिनेश चौहान, जितेंद्र कुमार, कन्हैयालाल मीणा, महेश कुमार, प्रतीक नागर, मंथन सक्सेना सहित स्टाफ मौजूद रहा।