श्री विकेश्वर महादेव मंदिर सन्यास आश्रम ओड़ा में महंत करणगिरी महाराज के चौमासा पूर्णाहुति पर जागरण, भजन संध्या और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान ओड़ा सहित आसपास और दूरदराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर दिनभर भक्तों से भरा रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीविकेश्वर महादेव के दर्शन कर इलाके की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद संत-महात्माओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और महाप्रसादी खाई। इस कार्यक्रम में गोल, भीनमाल, पाड़ीव, जावाल, बरलूट, मंडवारिया, देलदर, वराड़ा, सवणा, रायपुरिया, सियाणा, आड़वाड़ा, जालोर, चांदणा, भेटाला, मनादर, आकोली, भूतगांव, मनोरा, जामोतरा, मोहब्बतनगर, नारादरा, मंडवाड़ा, सिरोही, कालंदरी, शिवगंज और सुमेरपुर सहित दर्जनों गांवों से श्रद्धालु आए। आयोजन में महंत लहरभारती सिरोही, महंत तीर्थगिरी मंडवारिया, ललितगिरी महाराज भेरू गुफा सुंधामाता धाम, केवलगिरी कैलाशनगर, महंत देवगिरी शिपोर गुजरात, महंत लहरपुरी झाडोलीवीर और त्रिवेणीगिरी सवली सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे। इन सभी संत-महात्माओं का चादर ओढ़ाकर और दक्षिणा देकर सम्मान किया गया। रात में हुई भजन संध्या में भजन कलाकार भंवरलाल पुरोहित जावाल पार्टी ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। इससे श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए और भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते रहे। इस मौके पर श्रीविकेश्वर महादेव मंदिर सन्यास आश्रम ओड़ा के ट्रस्टी दलपतसिंह देवड़ा, पंडित सुरेश दवे (गोटू महाराज), मोहनभाई देशप्रेमी, खंगाराराम चौधरी, सवाराम माली, पोसाराम चौधरी, छगनलाल वैष्णव, शंकरलाल सुथार, कानाराम चौधरी, राजेश माली, रणजीतसिंह राजपुरोहित जावाल, भंवरलाल, मगाराम जामोतरा, उकाराम, छगन मंडवाड़ा, शिवलाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। महाप्रसादी और धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।