भास्कर न्यूज | नागौर माडीबाई मिर्धा राजकीय कन्या महाविद्यालय, नागौर में एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल्स, नई दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से युवाओं के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य माया जाखड़ की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का विषय युवाओं के लिए वित्तीय कौशल रहा। संयोजक कविता भाटी और डॉ. करणजीत कौर के अनुसार मुख्य वक्ता डॉ. सिबा पटनायक ने वित्तीय साक्षरता को आज के समय में आत्मनिर्भरता की कुंजी बताया। सत्र में पॉकेट मनी प्रबंधन, बजट बनाना, बचत की आदत और सुरक्षित निवेश विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया गया। डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी चर्चा हुई। समापन पर महाविद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को करियर और व्यावहारिक जीवन के लिए उपयोगी बताते हुए एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल्स की टीम के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में सहायक लेखा अधिकारी सरिता चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर शर्मा, वरिष्ठ सहायक ओमप्रकाश, कनिष्ठ सहायक सुरेश बिड़ियासर, प्रयोगशाला सहायक दियाल राम, रविन्द्र राठौड़, सहायक कर्मचारी महिपाल एवं राधिका सहित महाविद्यालय परिवार की छात्राएं ऑनलाइन उपस्थित रहीं।