भास्कर न्यूज| बारां कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बालमुकुंद असावा ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित नगरीय निकाय चुनाव के चलते शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने हथियार तत्काल जमा कराने के आदेश दिए हैं। आदेश के तहत सभी लाइसेंसधारियों को शस्त्र निकटतम पुलिस थाने में जमा कराने होंगे। चुनाव परिणाम घोषित होने के 1 सप्ताह बाद इन्हें प्राप्त किया जा सकेगा। कोई अनुज्ञापत्रधारी आत्मरक्षा या अन्य उचित कारण से हथियार अपने पास रखना चाहता है, तो वह संबंधित थानाधिकारी को सकारण प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकता है।