70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पाली के बॉक्सर पंकज सिंह चौहान ने 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद पंकज का चयन अलवर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तर पर जीता रजत पदक अलवर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पंकज ने दमदार प्रदर्शन किया और रजत पदक हासिल किया। कम उम्र में जिला और राज्य स्तर पर पदक जीतकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। पंकज सिंह चौहान पाली बॉक्सिंग अकादमी के कोच दिलीप गहलोत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत से उन्होंने कम उम्र में ही बॉक्सिंग में जिला और राज्य स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का टारगेट पंकज का लक्ष्य आने वाले समय में बॉक्सिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेलना और भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करना है।