पाली निकाय चुनाव का प्रचार अब सिर्फ भाषण, जनसंपर्क और नारों तक सीमित नहीं है। वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज अपना रहे हैं। कोई नंगे पैर वोटर्स तक पहुंच रहा है तो कोई घोड़े पर। ऐसे अंदाज में प्रत्याशी वार्ड में घूमकर वोट मांगने नजर आए। एक प्रत्याशी हाथ में तीर-कमान लेकर आदिवासी के गेटअप में दिखा। किसी ने वोटर्स कगो पीले चावल बांटे तो कई ऐसे थे जिसने वोटरों के पैर छूकर वोट की डिमांड की। वोटर्स को रिझाने का प्रत्याशियों का यह अलग अंदाज शहर में चर्चा का विषय बना है। बता दें कि 11 सितंबर को पाली नगर निगम के लिए मतदान होगा। इस बार 65 वार्डों से 244 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निकाय में 1 लाख 81 हजार 660 वोटर है जो शहरी सरकार बनाने में वोट करेंगे। कोई नंगे पैर घूमा, किसी ने पकड़े पैर नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दौर में प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्यााशी गजेंद्र सिंह मंडली नंगें पैर मोहल्ले में डोर-टू-डोर पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। वार्ड 12 में कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रा-मनीष राठौड़ महिलाओं के पैर छूकर वोट मांगती नजर आईं। इसी वार्ड से निर्दलीय रणवीर सिंह राजपुरोहित मोहल्ले में मतदान की पर्ची के साथ सेब बांटते नजर आए। उनका चुनाव सिंबल सेब है। वोटर्स को पहनाया मोतियों का हार वार्ड 43 से निर्दलीय प्रत्याशी शोभा-अमन सोनी का चुनाव चिह्न मोतियों का हार है। वे वार्डवासियों को मोतियों का हार पहनाकर वोट की अपील करती दिखी। इसी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अंजू-दिलीप चौधरी ने वार्ड क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो में गोरिल्ला, पांडा बने कलाकार गले में तख्ती लटकाए चल रहे थे। इसमें मतदान करने की अपील का संदेश लिखा था। कोई आदिवासी गेटअप में, कोई घोड़े पर पहुंचा वार्ड 32 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश भाटी अपने वार्ड क्षेत्र में समर्थकों के साथ घोड़े पर बैठकर घूमे। उन्होंने हाथ जोकर समर्थन मांगा। इसी वार्ड से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी किशनलाल भील ने आदिवासी का गेटअप रचा। वे हाथ में तीर-कमान लेकर मोहल्ले में घूमे और वार्डवासियों से समर्थन मांगा। किसी ने बांटे पीले चावल, कोई पहुंचा ट्रेक्टर पर इधर वार्ड 52 से भाजपा प्रत्याशी राहुल मेवाड़ा अपने समर्थकों के साथ वार्ड में घूमे और पीले चावल बांटकर समर्थन मांगा। इसी तरह वार्ड संख्या 45 कांग्रेस प्रत्याशी भेराराम गुर्जर ट्रेक्टर लेकर वार्ड क्षेत्र में घूमे और क्षेत्रवासियों का समर्थन मांगते नजर आए।