पाली शहर के डिस्ट्रिक्ट क्लब में शुक्रवार शाम को गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे ग्राउंड में डीजे पर बज रहे गुजराती-हिन्दी गीतों पर गरबा ड्रेसों में सजे-धजे शहरवासी जमकर डांस करते नजर आए। कोई दोस्तों के साथ ग्रुप में डांस कर रहा था तो पत्नी संग डांडिया खेलते नजर आया। दिल्ली का फेमस बैंड ‘नो लिमिट्स – अल्टीमेट बैंड’ ने लाइव परफॉर्म देकर प्रोग्राम को चार चांद लगा दिए। विधायक भीमराज भाटी ने भी पत्नी संग डांडिया खेला। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, महापौर नमिता-विकास बुबकिया, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, मगराज जैन, अशोक बाफना ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहरवासियों का हौंसला बढ़ाया। क्लब अध्यक्ष पुनित मूथा ने बताया कि कार्यक्रम में जैन कार्निवल इवेंट (जेसीई) का विशेष सहयोग रहा। गरबा-डांडिया के साथ तंबोला, हाउजी गेम्स भी खेले गए। क्लब के सभी सदस्यों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। जबकि गैर-सदस्यों के लिए एंट्री फ्री रखी गई। महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं में क्लब निदेशक विवेक मेहता, प्रशांत मुथा, प्रदीप सांड, विवेक मुंदड़ा, राजेश पाटनेचा, नितिन चोपड़ा, अंकित पारख, शेर सिंह, लवकेश कोठारी, हर्ष लोढ़ा, सुमित कवाड़, ऋषि बोहरा और ऋषभ तलेसरा आदि सदस्य जुटे रहे। फोटो में देखे गरबा महोत्सव की झलकियां….