पाली में 3 दमकलकर्मियों को नगर निगम के अग्निशमन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान भीषण अग्निकांड में 3 दमकलकर्मियों की मौत हो गई थी। उनके सम्मान में पाली नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी और सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया। शाम को पूरे फायर स्टाफ की ओर से सूरजपोल चौराहे से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद स्तंभ पहुंचकर दमकलकर्मियों और अधिकारियों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि बासनी स्थित केमिकल फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान केमिकल की चपेट में आने से 14 से 15 दमकलकर्मी झुलस गए थे, जिनमें से 3 फायरफाइटर्स की मौत हो गई थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। ये रहे मौजूद… इस दौरान नगर निगम महापौर नमिता बुबकिया, अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत, फायर मैन गजेंद्रसिंह, डिम्पल राव, विजय पन्नू, रामलाल गहलोत, महेंद्र कुमार, कमलकिशोर वैष्णव, कमलेश, भगाराम मीणा, लक्ष्मी देवी, सुरेन्द्र कुमार, हनुमानसिंह सहित कई जने मौजूद रहे।