पाली में रविवार को शारदीय नवरात्र के शुभ मुहूर्त में मंदिरों और घरों में घट स्थापना की गई। पहले दिन माता के मंदिरों की खास सजावट की गई और मां की प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया। शहर में कई जगहों पर गरबे के लिए पांडाल सजाए गए। जहां पर आने वाले 9 दिनों तक गरबा खेला जाएगा। शहर के करणी माता मंदिर, मानपुरा भाकरी मंदिर, सिंधी कॉलोनी स्थित देवी मंदिर, आदर्श नगर स्थित संतोषी माता मंदिर सहित कई मंदिर आकर्षक रूप से सजे नजर आए। वहीं, आंखों पर पट्टी बांधकर देवी की मूर्तियां ले जा रहे हैं। बाजार में खरीदारों की भीड़ नवरात्र को लेकर बाजार में खरीदारों की भी काफी भीड़ देखने को मिली। घट स्थापना के लिए लोगों ने पूजन सामग्री, माताजी की चुनरी, चूड़ी, टीका, नारियल और मिट्टी के धूप की खरीदारी की। वहीं, कई लोगों ने शुभ मुहूर्त में इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर आइटम सहित अपनी जरूरत का सामान खरीदा। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर भी दुकानदारों ने निकाले। शहर के कई जगहों पर माता दी मूर्ति की बड़ी-बड़ी दुकानें लगी हैं। जहां पर 1 हजार से लेकर 51 हजार तक की मूर्तियां मिल रही हैं।