निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को पाली जिले के सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिकाओं में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। 70 साल के वृद्ध से लेकर 18 साल के जेन-जी भी मतदान करने पहुंचे। शाम 06 बजे तक सोजत सिटी में सबसे ज्यादा 79.92% मतदान हुआ। सोजत रोड में 70.57%, मारवाड़ जंक्शन में 71.79% और रानी खुर्द में 76.15% मतदान हुआ। शाम तक चारों निकायों में 76.02% वोटिंग हुई। अब 14 सितम्बर को मतगणना होगी। तब पता चलेगा कि किन प्रत्याशियों को वोटर्स का आशीर्वाद मिला। 4 निकायों से इस बार 395 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सबसे ज्यादा प्रत्यााशी सोजत सिटी नगर पालिका से 132 है वही सबसे कम 77 प्रत्याशी रानी खुर्द नगर पालिका से है। प्रथम चरण में 9 सितम्बर को सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिकाओं के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 सितम्बर को होगा। जिसमें पाली नगर निगम, बाली, खुडाला-फालना, सादड़ी, सुमेरपुर और तखतगढ़ में मतदान होगा। शाम 06 बजे तक मतदान दोपहर 03 बजे तक वोटिंग दोपहर 01 बजे तक वोटिंग सुबह 10 बजे तक वोटिंग सहयोग- जयेश दवे मारवाड़ जंक्शन, बीएल भाटी, रानी